Breaking News

गोला पश्चिमी जिप प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर हुई बैठक

गोला (रामगढ़)। जिला के गोला पश्चिमी जिला परिषद भाग संख्या 13 से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुलेखा देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की एक बैठक डाक बंगला परिसर गोला में की गई।बैठक में उम्मीदवार सुलेखा देवी की जीत को लेकर कार्यकर्ता आश्वस्त नजर आए एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाकर कार्य करेगी। इस पर गहन विचार विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि सुलेखा देवी कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत तय है।कार्यकर्ताओं को तन मन से क्षेत्र में काम करने की जरूरत है यह क्षेत्र हम लोगों हमारा कर्म क्षेत्र रहा है। मजबूत और समर्पित कार्यकर्ताओं की एक लंबी लाइन है। इस क्षेत्र से जीत तय हैl राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के उत्तरी छोटानागपुर कोऑर्डिनेटर शांतनु मिश्रा ने कहा कि सुलेखा देवी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता क्षेत्र में लग जाएं हमारी जीत पक्की है परंतु चुनाव है। इसे चुनाव के नजरिए से देखने की जरूरत है।

उक्त नेता द्वय ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जीत के मंत्र दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविनय महतो एवं संचालन घनेनाथ चौधरी ने की। मौके पर मनीष चिंगारी मेहता, मुरली मानिक पटेल, अमरलाल करमाली, नूरुद्दीन अंसारी, राजेश केवट, बारीक अंसारी, कविता देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, संदीप कुमार महतो, साजिद हुसैन, परमेश्वर महतो, शंकर कुमार महतो, रविंद्र महतो सुधीर महतो मुस्लिम अंसारी नंद किशोर महतो रिजवान अंसारी महेश मांझी दुर्जन बेतिया फूलचंद मांझी रितेश बेतियासगीर अंसारी धनीराम मांझी सुरेश माझी किस्तों रजवार भागीरथ महतो भीम रजवार चंद्रिका बेदिया लाला बेतिया लतीफ अंसारी संजय महतो धीरेन महतो तुलसी महतो मुकेश महतो अमरलाल करमाली समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।