Breaking News

पंजाब जा रहा झारखंड का अफीम, 7 किलो अफीम के साथ किशोरी समेत 5 तस्‍कर धराए

  • अफीम तस्करी के अपने पूरे नेटवर्क का खुलासा

रांची। रांची से उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा-पंजाब तक झारखंड का अफीम पहुंच रहा है। एक दिन पूर्व रांची के तुपुदाना से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 7.5 किलोग्राम अफीम के साथ पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों ने अफीम तस्करी के अपने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रांची टीम ने गुप्त सूचना पर तुपुदाना के हुलहुंडू से एक सितंबर को झारखंड नंबर की एक सेलेरियो कार को पकड़ा था। कार में एक नाब‍ालिग लड़की सहित कुल पांच लोग थे, जिनके पास से साढ़े सात किलोग्राम अफीम बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में मंगल सिंह मुंडा, अनिल पूर्ति, अरुण दांगी, देवेंद्र राम व एक नाबालिग लड़की शामिल है।

अरुण दांगी चतरा जिले के इटखोरी का रहने वाला

गिरफ्तार अरुण दांगी चतरा जिले के इटखोरी का रहने वाला है, जबकि अन्य चार आरोपित खूंटी के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया है कि अफीम खूंटी से हजारीबाग जाता और वहां से उत्तर प्रदेश पहुंचाया जाता। वहां से पंजाब-हरियाणा में अफीम की सप्लाई होती रही है।

Check Also

भुरकुंडा: पुलिस ने अवैध कोयला लदे पांच बाइक किया जब्त

🔊 Listen to this पांच क्वींटल कोयला बरामद भुरकुंडा। थानाक्षेत्र के सयाल मोड़ में भुरकुंडा …