रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के सफल आयोजन के मद्देनजर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिला समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभागार में बनाए गए सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया। इस दौरान माधवी मिश्रा ने सामग्री कोषांग में बनाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर चुनाव के मद्देनजर तैयार किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों को मतदान हेतु सामग्री के पैकेट तैयार करने के पूर्व सभी आवश्यक सामग्रियों का पैकेट में होना सुनिश्चित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने ससमय कार्य पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यालय अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।
Check Also
मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया
🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …