भुरकुंडा(रामगढ़) : बलकुदरा पंचायत के मुखिया उम्मीदवार नंदकिशोर मुंडा ने शुक्रवार को नामांकन कराया। उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नंद किशोर मुंडा पतरातू अंचल कार्यालय गये। अवसर पर दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक सह केंद्रीय प्रधान महासचिव बिरसा हांसदा जी, केंद्रीय महासचिव सदानंद सिंह जी, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सुभाष सिंह जी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह रामगढ़ जिला महासचिव आकाश कुमार राम जी, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर जी, भीम मुंडा, बेनी मुंडा, दिलकिशोर मुंडा, बैजनाथ पाहन, रवि कुमार, रोशन मुंडा मौजूद थे।