Breaking News

स्थानीय हो छावनी परिषद का नामित सदस्य : पवन यादव

रामगढ़ : भाकपा माले के पतरातू प्रखंड समिति सदस्य और बुजुर्ग जमीरा शाखा सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि रामगढ़ छावनी बोर्ड का नामित सदस्य स्थानीय हो और किसी भी राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ नहीं हो। छावनी बोर्ड की नामित सदस्य कीर्ति गौरव राजनैतिक दल से हैं। भाजयुमो खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हैं। भाजयुमो भाजपा का ही युवा संगठन है।

 

पवन यादव ने कहा है कि छावनी बोर्ड अविलंब नामित सदस्य को हटाये। पैसे और पैरवी के आधार पर सरकारी संस्थान में मनोनयन नहीं होना चाहिए। सांसद पैरवी करके अपने लोगों को सरकारी संस्थानों में रखवा रहे हैं। छावनी क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में सांसद मद से आजतक एक भी काम नहीं किया गया है। छावनी क्षेत्र में विकास कार्य ठप है। कहा कि किर्ती गौरव को नहीं हटाया गया तो व्यापक आंदोलन चलेगा। साथ ही छावनी बोर्ड 18 माह से लंबित परिषद का चुनाव भी जल्द से जल्द कराये। 

Check Also

संजय पाहन के परिजनों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू

🔊 Listen to this रांचीl सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम …