सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर, रिम्स जाने के दौरान मौत

भुरकुंडा (रामगढ़) : बासल थाना क्षेत्र के बलकुदरा फ्लाईओवर के समीप एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। रिम्स जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भदानीनगर ओपी क्षेत्र के महुआटोला निवासी विजय महतो (27 वर्ष) पिता रामनाथ महतो पैशन प्लस बाइक से जेएच 02 जी 3671 पर पीवीयूएनएल पतरातू में काम करने जा रहा था। इसी क्रम में बलकुदरा फ्लाईओवर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। बताया जा रहा कि विजय महतो को अंदरूनी रूप से गंभीर चोट आई। आनन फानन में उसे पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे रिम्स भेज दिया गया। रिम्स जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस बाइक बासल धाना ले आई है।