Breaking News

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत

पतरातू-रामगढ़ फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई बाइक

कुरसे गांव के समीप हुई दुर्घटना

भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र के कुरसे गांव के निकट फोरलेन सड़क पर गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एतियातु टोंगरी टोला निवासी विकास बेदिया (लगभग 20 वर्ष) पिता हरखु बेदिया बाईक jh 02AH 8068 कुरसे होते हुए एतियातु की ओर जा रहा था। इस दौरान काफी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही भदानीनगर पुलिस घटनास्थल पहुंच गयी।। शव और बाइक को पुलिस कब्जे में लेकर भदानीनगर ओपी ले आई। मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक परिजन ओपी नहीं पहुंचे हैं।

कुरसे पंचायत के पूर्व मुखिया रामदास बेदिया ने बताया कि लड़का परिचित था। घटना बेहद दु:खद है। लोगों से जानकारी मिली की बाइक तेज रफ्तार में थी। सड़क पर यहां तीखा मोड़ भी है। अक्सर दुर्घटनाएं होती हैंं। यहां पहले से ब्रेकर और रेडियम लाइट आदि की मांग लोग करते आ रहे हैं। जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।