Breaking News

जमशेदपुर : 2500 सहायक पुलिस कर्मी 6 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

जमशेदपुर: प्रदेश में फिर एक बार पुलिस कर्मियों के हड़ताल पर जाने की चर्चा है। जानकारी के अनुसार अपनी मांगों को लेकर 2500 पुलिसकर्मी 4 सितंबर से काला बिल्ला लगाकर तथा 6 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि हम लोगों की अनुबंध पर 3 साल के लिए नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति के दौरान पिछले सरकार द्वारा कहा गया था कि 3 साल के बाद आपकी सेवा नियमित कर दी जाएगी।

जमशेदपुर एसपी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा

मगर इनकी सेवा नियमित नहीं किए जाने के विरोध में आज जमशेदपुर एसपी से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा। सहायक पुलिस कर्मियों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो 6 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इधर पुलिस कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति बन जाएगी।

Check Also

कांग्रेसियों ने 20 सूत्री अध्यक्ष अध्यक्ष और सदस्य का किया स्वागत

🔊 Listen to this रामगढ़: नई सराय चौक में रामगढ़ जिला कांग्रेस के महासचिव आसिफ …