पुलिस ग्रामीण पथराव मामले में था नामजद
गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड के नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सह पूर्व मुखिया राजकिशोर कोटवार उर्फ राजू को गोला पुलिस ने बीती रात को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया गया कि उसपर पुरबडीह में बाईक व ट्रक के बीच हुई दुर्घटना में एक महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व पुलिस के बीच हुई पथराव मामले में कांड संख्या 24/22 के तहत उसे नामजद आरोपी बनाया गया था। उल्लेखनीय है कि सोनडीमरा गांव निवासी पार्वती देवी अपने पति के साथ बाईक पर सवार होकर किसी रिस्तेदार के यहां से अपने घर वापस जा रही थी। इसी बीच पुरबडीह गांव के पास दुर्घटना हो गई थी। जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। इसी बीच वहां पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। वहीं दूसरी ओर राजकिशोर के जेल जाने पर उसके करबी लोग कह रहे हैं कि मुखिया प्रत्याशी बनने पर विपक्ष के लोगों व शिर्ष के नेताओं के इशारे पर गिरफ्तार कर जेल भेजवाया गया है।