Breaking News

भुरकुंडा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अजय पासवान ने किया नामांकन

काली मंदिर और दुर्गा मंडप में मत्था टेका, समर्थकों के साथ गये प्रखंड मुख्यालय
भुरकुंडा (रामगढ़) : पंचायत चुनाव में भुरकुंडा पंचायत से मुखिया पद के उम्मीदवार अजय पासवान ने बुधवार को नॉमिनेशन किया। पतरातू प्रखंड मुख्यालय जाने से पूर्व अजय पासवान ने थाना चौक स्थित काली मंदिर और दुर्गा मंडप में मत्था टेका।

अवसर पर समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत अजय पासवान समर्थकों के साथ नामांंकन करने पतरातू प्रखंड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान अशोक तिवारी,संजीत राम, आजाद भुइयां, जगरनाथ पासवान,गोपाल करमाली, राजेश सोनी, बागेश करमाली, प्रकाश भुइयां अनिल पासवान, अभिषेक सोनी, रोशन पासवान, दीपू कुमार, विष्णु साहू, राजेंद्र करमाली, शिव कुमार दास, विजय दुबे, अभिषेक मिश्रा, विजय  भुइयां, प्रकाश भुइयां, राजेश करमाली, रविंदर कुमार, करण कुमार, सुजीत पासवान, प्रकाश दास, राहुल कुमार, सागर कुमार, मंसूर खान, विकास साव, नरेश साव, आयुफ अली वसीम अंसारी, संतोष तुरी, प्रेम पासवान, मनोज भुइयां, गोपी कुमार, सागर कुमार, मुकेश करमाली, सुनील करमाली, सैफ खान, शंकर राम सहित अन्य मौजूद रहे।