शहर के थाना चौक से जुलूस निकल कर बिजली विभाग के समक्ष पहुंचकर प्रदर्शन में होगा तब्दील
रामगढ़। झारखंड राज्य में फैले अव्यवस्था,भय और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जोरदार आंदोलन की तैयारी में है। इसी की शुरुआत रामगढ़ जिले में पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गुरुवार प्रातः 8 बजे थाना चौक से करेंगे।
एक विज्ञप्ति जारी कर भाजपा जिलाध्यक्ष ने मिडिया को बताया की 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे जिले के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रामगढ़ थाना चौक पर एकत्रित होकर झारखंड सरकार के द्वारा किए जा रहे भष्टाचार सहित पानी और बिजली की फैली अव्यवस्था के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव की अगुआई में सभी कार्यकर्ता सरकार की विफलता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झंडे एवं बैनर के साथ बिजली विभाग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। विज्ञप्ति के माध्यम से ये बताया गया की जिस प्रकार पूरे राज्य में कोयला,बालू एवं अन्य खनिज की लूट हो रही है और खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटने के लिए खनिज विभाग को अपने हाथों में रखा है। और एक याचिका के माध्यम से हाईकोर्ट ने भी ये माना की मुख्यमंत्री ने खुद के लिए जो खदान आवंटित किया हैं वो अपने आप में भ्रष्टाचार का एक नया उदाहरण है।
दूसरी ओर राज्य की जनता को न तो पीने का पानी मिल पा रहा है और न ही बिजली जिसके लिए पूरा में राज्य त्राहिमाम मचा हुआ हैं। राज्य में विकास की गति सीथिल पड़ गई है।अपराधियों का बोलबाला हो चुका है। रोज अखबारों में बलात्कार,हत्या और लूट की खबरें पढ़ने को मिलती है।जिससे ये समझा जा सकता है की सत्ता एक अक्षम और भ्रष्ट व्यक्ति के हाथों में जाने से कैसे पूरा राज्य बर्बाद होता है। साथ हीं झारखंड की जनता कितनी परेशान है।