भारत के पर्यावरण का लक्ष्य दुनिया के लिए वरदान साबित होगा: जयंत सिन्हा

नई दिल्ली। हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2022 में जलवायु परिवर्तन के संबंध में देश दुनिया से आए प्रबुद्ध जनों के समक्ष विचार रखें। जयंत सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को लेकर हमारी नीतियां ऐसी होनी चाहिए जिसमें हजारीबाग समेत देशवासियों के लिए अवसरों का सृजन हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के पर्यावरण हेतु रखा गया लक्ष दुनिया के लिए वरदान साबित होगा।