Breaking News

मंडा पूजा मनाने को लेकर पोटंगा में हुई बैठक

उरीमारी : पोटंगा में मंडा पूजा मनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता जीतन मुंडा एवं संचालन सचिव अकल मुंडा ने किया। बैठक में पोटंगा मंडा पूजा को लेकर चर्चा करने के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6-7 जून 2022 को पोटंगा मंडा पूजा आयोजित की जाएगी। पूजा में बंगाल के छऊ नाच के कलाकारों द्वारा छऊ नाच प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पोटंगा मंडा पूजा के लिए पूर्व में बनी कमेटी पोटंगा मंडा पूजा समिति ही काम करेगी।जिसमे संरक्षक सोनाराम मांझी, अध्यक्ष जीतन मुंडा, सचिव अकल मुंडा, कोषाध्यक्ष बिनोद हेंब्रम,   सूरज बेसरा, मोहन सोरेन, संतोष सिंह, गणेश गंझू, संजय करमाली, मनोज मुंडा सहित अन्य लोग शामिल हैं। मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक सोनाराम मांझी, सूरज बेसरा, मोहन सोरेन, संतोष कुमार सिंह, गणेश गंझू, बिनोद हेंब्रम, जुरा सोरेन, मुकुंद मुंडा, राजू गंझू, राजेंद्र गंझू, सुरेश मुर्मू, पंकज हेंब्रम, दिनेश टुडू, सुखराम बेसरा, अजय मरांडी, महेश बेसरा, विजय सोरेन, अजय करमाली, अजय बेसरा, संजय सोरेन, अजय मुंडा, हंदु मुंडा, प्रेम सोरेन, बंशी मुर्मू, बेनीलाल सोरेन, संतोष प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।