बड़कागांव संवाददाता
प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नापो कला के प्रभारी प्रधानाध्यापक निर्मल गोप (उम्र 46 वर्ष) का 25 अप्रैल सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बड़कागांव प्रखंड इकाई ने गहरी संवेदना प्रकट की एवं शोक व्यक्त किया । प्रखंड अध्यक्ष चेतलाल राम ने कहा कि नापो कला के प्रभारी प्रधानाध्यापक का निधन एक अपूरणीय क्षति है। ज्ञातव्य हो कि शिक्षक निर्मल गोप का 2016 में सरकारी शिक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी।
इसके पूर्व वे इसी विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में अपना योगदान दे रहे थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रह्लाद गुप्ता, बीआरपी अभय कुमार, बीआरसी कर्मी शंभू शरण दास एवं संघ के अध्यक्ष चेतलाल राम,नीलू कुमारी,रवि शंकर पाठक, विनोद रजक, रामसेवक रविदास उर्फ रोहित, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, मोहम्मद मौसूफ, नौशाद आलम, राम किशोर राम, राजीव कुमार, देवकांत शर्मा, नागेंद्र कुमार, विनोद गंझू, बबीता कुमारी, उचित्रा देवी, कृष्ण कुमार सिन्हा, तीजन राम, रतन राम, रुस्तम आलम अंसारी, जय प्रकाश दास, संजय कुमार, राकेश कुमार दास, मोहम्मद असलम अंसारी, मोहम्मद सोहराब, जलाल सगीर, मोहन साहू, सुनीता कुमारी, रोशन आरा, अध्यक्ष कार्तिक भुइयां इत्यादि ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए शोक जताया है।