Breaking News

रामगढ़ : दो सड़क दुर्घटनाओं में 3 की मौत

रामगढ़ में रफ्तार का कहर

सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मचाया हो-हल्ला

रामगढ़शहर के रामगढ़ रांची रोड मार्ग पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल मचाया है। जानकारी के अनुसार शहर के थाना चौक में दामोदर नदी पुल पर रविवार सोमवार की देर रात को दो बाइक की टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार बाइक नंबर जे एच 24 जी 2144 और jh02 ए के 8845 के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में राजेश कुमार तीन नंबर केदला घाटो निवासी एवं सरगम करमाली दिग्वार कुजू  निवासी की मौत हो गई है। जबकि इस दुर्घटना में एक युवक घायल भी हुआ है।जिसका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना सोमवार को रामगढ़ शहर के रांची रोड में कुज्जू ओपी अंतर्गत घटी है। जानकारी के अनुसार एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे कि बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुर्घटना में रोलर चौक अरगड्डा के रहने वाले आशीष कुमार सोनी पिता अशोक कुमार की मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद लोगों ने शहर के रांची रोड में पहुंचकर हो हंगामा मचाया।

मौका पर पुलिस पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक को किसी तरह बचाया। पुलिस दुर्घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाना ले गई है। वही लोगों ने बताया कि दोपहिया वाहन सवार क्षेत्र में काफी तेज गति से बाइक चला रहे हैं। जिसके कारण दुर्घटनाएं घट रही है। वहीं शहर में बिना टाइम टेबल के भारी वाहनों का प्रवेश हो रहा है। यह भी दुर्घटना का एक बड़ा कारण बनता जा रहा है।