रामगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण के चुनाव के मद्देनजर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने प्रपत्र 5 में निर्वाचन कार्यक्रम की सूचना का प्रकाशन किया जिसके उपरांत तृतीय चरण के मतदान से संबंधित सूचना सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर देखी जा सकती है।
■ तृतीय चरण में रामगढ़ जिला अंतर्गत रामगढ़ एवं पतरातू प्रखंड में होगा चुनाव
नाम निर्देशन करने के लिए तारीख ( पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक )-26.04.2022-02.05.2022
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख ( पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक )- 04.05.2022 एवं 05.05.2022
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तारीख ( पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ) -06.05.2022 एवं 07.05.2022
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख ( पूर्वाहन 11:00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक )- 09.05.2022
मतदान की तारीख ( प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक ) – 24.05.2022
मतगणना की तारीख ( प्रातः 8:00 बजे से)- 31.05.2022
■ निर्वाची पदाधिकारियों से संबंधित सूची
जिला परिषद (सभी प्रखंडों के लिए)- अपर समाहर्ता नेल्सम ऐयोन बागे
पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए
गोला, दुलमी एवं चितरपुर (संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र)- अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन
पतरातु, रामगढ़ एवं मांडू- भूमि सुधार उप समाहर्ता मनोज कुमार रंजन
मुखिया पद के लिए
मांडू- अंचल अधिकारी मांडू जयकुमार राम
पतरातू- अंचल अधिकारी पतरातू शिव शंकर पांडे
रामगढ़- अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार
दुलमी- अंचल अधिकारी दुलमी पंकज कुमार
चितरपुर- अंचल अधिकारी चितरपुर तृप्ति विजय कुजूर
गोला- कार्यपालक दंडाधिकारी रामगढ़ प्रभात कुमार दत्ता
वार्ड सदस्य पद के लिए
मांडू- कार्यपालक दंडाधिकारी रामगढ़ डॉक्टर मोहम्मद आबिद हुसैन
पतरातू- प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातू देवदत्त पाठक
रामगढ़- प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ एनी रिंकू कुजुर
दुलमी- प्रखंड विकास पदाधिकारी दुलमी रविंद्र कुमार
चितरपुर- प्रखंड विकास पदाधिकारी चितरपुर उदय कुमार
गोला- प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला संतोष कुमार