• भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का प्रेस कॉन्फ्रेंस
• हेमंत सरकार पर रघुवर दास ने बोला जोरदार हमला
• साहिबगंज के पकड़िया में अभिषेक प्रसाद को 11.70 एकड़ जमीन दी गई लीज
• पंकज मिश्रा के फर्म महाकाल स्टोन के नाम पर साहिबगंज में 6.25 एकड़ खदान किया गया आवंटित
•रांची के चान्हो में पत्नी के नाम 11 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित किया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नैतिकता के आधार पर दे इस्तीफा: रघुवर दास
रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला। रघुवर दास ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एक परिवार का शासन चल रहा है। अबुआ राज के नाम पर परिवार अपने लिए शासन चल रहा है। लोकतंत्र में जनता का जनता के लिए शासन है। जबकि झारखंड में बीते 27 से 28 महीने से जो काम हो रहे हैं उससे झारखंड की जनता यह महसूस कर रही है कि झारखंड में जनता का शासन नहीं बल्कि एक ही परिवार का शासन है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनऔर उनके भाई बसंत सोरेन ने पत्थर खनन अपने नाम करवाया, लीज का उल्लंघन कर राज्य को करोड़ो रुपए के राजस्व का नुकसान दिया। मामले को लेकर हमलोगों ने महामहिम राज्यपाल को अवगत कराया था। जिसकी जांच चल रही है। ऐसी सूचना मिल रही है रांची के चान्हो ब्लॉक में 11 एकड़ जमीन सोहराय लाइव प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर जमीन आवंटित किया गया है। यह जमीन मुख्यमंत्री के पत्नी के नाम पर आवंटित किया गया है। अगर यह बात सही है तो यह भ्रष्टाचार अधिनियम धारा 13 के तहत दंडनीय अपराध है।
उन्होंने कहा कि सूचना मिल रही कि मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद (पिंटू) ने शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के नाम पर बकड़ियां गांव साहिबगंज में 11.72 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है। जिसमें नब्बे लाख रूपए के निवेश की बातें सामने आ रही है। वहीं मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के फर्म महाकाल स्टोन वर्क के नाम पर भी साहिबगंज जिला में सवा 6 एकड़ जमीन का खदान आवंटित किया गया है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा आनन-फानन में सभी स्वीकृति दी गई है।
रघुवर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रम उद्योग विभाग और खनन विभाग के मंत्री हैं। क्या सारे निर्णय उनके प्रभाव के कारण उनके जानकारी में लिए गए हैं ? उन्होंने अपने नजदीकी लोगों के नाम पर खनन पट्टा कैसे आवंटित किया है? मैं मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करूंगा कि वे त्यागपत्र देकर, इसपर स्पष्टीकरण दें। इधर, अब सरकारी कागजातों के साथ भी छेड़छाड़ करने की बातें सामने आ रही हैं। इन सारे मामलों की स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए। झारखंड की जनता और आदिवासी समाज ने बड़ी आशा से अबुआ राज के नाम पर और जल जंगल जमीन के नाम पर इन्हें वोट दिया। इनको सत्ता में बैठाने का काम किया।
रघुवर दास ने कहा कि हमारा राज्य झारखंड प्राकृतिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत धनी है। किसी भी राज्य का प्रकृति और संस्कृति संपदा उसका विशेष महत्व होता है। झारखंड में प्रकृति और संस्कृति दोनों पर हमला हो रहा है जब राजनीतिक स्थिति बिगड़ती है तो स्वभाव और संस्कृति बिगड़ती है।
जब से यह सरकार बनी है राज्य में धर्मांतरण की खबरें लगातार आती रही है। यह भी खबरें आ रही हैं आदिवासियों को युवतियों को लव जिहाद के तहत प्रेम जाल में फंसा कर शादी किया जा रहा है। उनके जमीन के साथ साथ आरक्षण का लाभ लिया जा रहा है। लव जिहाद में लोहरदगा, रांची समेत संथाल परगना के दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा में बड़ी संख्या में लव जिहाद के माध्यम से हमारी भोली भाली बच्चियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और कट्टरपंथियों द्वारा उन्हें मुसलमान बनाया जा रहा है। आने वाले समय में जनजाति समाज अल्पसंख्यक बनकर रह जाएगा। यह सबकुछ सरकार के संरक्षण में हो रहा है। आदिवासी मुख्यमंत्री रहते हुए इस तरह की गतिविधि होना बहुत ही दुखद बात है। राज्य के लिए चिंता का विषय है। यह आदिवासी विरोधी सरकार है।
हमारी सरकार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए प्रमाण पत्र में धर्म का कॉलम जोड़ा था ताकि लाभ आदिवासी सरना भाई बहनों को मिलता रहे।लेकिन यह सरकार ने मिशनरियों के दबाव में इस वर्ष 24 फरवरी 2022 को हेमंत सरकार ने गुपचुप तरीके से फॉर्म से धर्म का कॉलम हटा दिया है। जो भी सरकार की नियुक्तियां निकलेगी उसमें अधिकांश धर्मांतरित आदिवासियों को इसका लाभ मिलेगा। वह इसका दोहरा लाभ लेंगे। हमारे सरना आदिवासी भाई बहन को नियुक्तियों में अब परेशानी होगी। एक साजिश के तहत उन्हें किनारे किया जा रहा है। तुष्टिकरण के तहत सरना आदिवासियों के साथ यह साजिश की जा रही है।
इसी तरह हमारी सरकार बनने के बाद झारखंड के मूलवासी आदिवासी के बच्चे बच्चियों को थर्ड ग्रेड और फोर्थ ग्रेड में 10 वर्ष तक प्राथमिकता के आधार पर सरकारी नौकरियां देने का प्रावधान किया गया था, ताकि झारखंड के बच्चे बच्चियों को सरकारी नौकरी मिल पाए। लेकिन जैसे ही या सरकार आई इस नियम को खत्म कर दिया है। अब राज के हमारी बातें मूलवासी के बच्चे सरकारी नौकरी से वंचित हो जाएंगे। हमारी सरकार ने झारखंड के एक लाख बच्चों को सरकारी नौकरी देने का कार्य किया था। जबकि यह सरकार बड़े वादे करके सामने आई थी पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था। आज सारे मामले को उलझा कर लटका कर रख दिया है।
कहा कि जनता सरकार से त्राहिमाम कर रही है। जल जंगल जमीन का नारा देकर आने वाली सरकार जल भी उपलब्ध नहीं करा पा रही। जल के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीण क्षेत्र में पानी पीने के लिए काफी हाहाकार मचा है। जंगल में अवैध कटाई जोरों पर है। खूंटी, सिमडेगा, सारंडा में लकड़ी की अवैध कटाई जोरों पर है।
सरकारी और गरीब आदिवासी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। वर्तमान सरकार के लोग वैसे जमीन हड़पने का काम कर रहे हैं। हेमंत सोरेन के पार्टी का नारा है सरकारी प्लॉट हमारा है। जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो, चाहे कहीं भी हो सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। राज में प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची है। दुमका के शिकारीपाड़ा से बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार चल रहा है। राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। राज्य में राजकीय भ्रष्टाचार चिंता का विषय है। रोजमर्रा के भ्रष्टाचार में भी आम जनता पिस रही है। सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है। किसी भी विभाग में बिना पैसे के फाइल नहीं बढ़ रही है। ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं की बीडीओ और सीओ पैसे मांग रहे हैं। कहते हैं जहां शिकायत करना करो, हम देकर आएं हैं कुछ होगा नहीं।
रघुवर दास ने कहा कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोगों के सरकारी व्यापार में शामिल होने की जानकारी दी जाएगी। राज्यपाल से मुख्यमंत्री पर कार्रवाई करने की अपील की जाएगी। राज्य चतुराईसे नहीं चरित्र से चलेगा, राजनीतिक मूल्यों से चलेगा। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सरोज सिंह मौजूद थे। वहीं भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, संजय जायसवाल, दिनेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।