दुर्गा सोरेन सेना संगठन की मजबूती को लेकर गोला में हुई बैठक

गोला (रामगढ़) : आज दुर्गा सोरेन सेना गोला प्रखंड कमेटी का बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्र कमेटी के मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष  सुकू हेमरम और संचालन जिला सचिव विश्वनाथ सोरेन के द्वारा किया गया। अवसर पर गोला प्रखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई। गांव में संगठन को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क करने और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही जल जंगल जमीन को बचाने के लिए कहा गया।

बैठक में केंद्रीय महासचिव सदानंद सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान,सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश बेदिया जिला अध्यक्ष हसीबुल अंसारी, जिला उपाध्याय सुबोध ठाकुर, जिला सचिव नंदकिशोर मुंडा सहित  रमेश मुंडा, अधनु बेदिया, सेवकी मुंडा, जागो मांझी, विनोद हेमरम, वीरचंद टूडू, पिंटू मांझी, हुकुम मांझी, सुकू हेमरम, नरेंद्र कुमार बेदिया, शेखर सोरेन, महेंद्र मांझी आदि ग्रामीण शामिल हुए।