मेदिनीनगर: एमके डीएवी पब्लिक स्कूल रांची जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा विद्यालय के प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में शामिल हुए।उनका स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया।उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय आर्य समाजी है।आर्य समाज परोपकार की शिक्षा देता है।बच्चे अनार्य नहीं आर्य बने।श्री सिन्हा ने डी.ए.वी के केंद्रीय प्रबंधक समिति नई दिल्ली, के प्रधान पद्मश्री आर्य रत्न डॉ पूनम सूरी की चर्चा करते हुए कहा कि श्री आनंद स्वामी जी आर्य समाज के प्रचार प्रसार में महती भूमिका निभाया।उनके अविस्मरणीय योगदान को हम नमन करते हैं। उन्होंने कह कि प्रधान जी के कुशल मार्गदर्शन में आज डी.ए.वी.के 980 संस्थान विश्वविद्यालय,इंजीनियरिंग कॉलेज,पारामेडिकल ,बीएड ,बिधि महाविद्यालय एवं पब्लिक स्कूल देश के करोड़ों बच्चों को राष्ट्र निर्माण हेतु तैयार कर रहे हैं ,जो डी.ए.वी की विभूति एवं राष्ट्र की धरोहर बनेंगे।उन्होंने कहा कि डीएवी की स्थापना 1889में हुई। तब से 133 वर्षों में इस संस्था ने हजारों आईएएस ,आईपीएस, न्यायाधीश, उच्च पदाधिकारी, वैज्ञानिक ,प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, नोबेल पुरस्कार विजेता ,राजनेता, समाज सुधारक, सैन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी इस देश को दिया। आज झारखंड में भी अनेक आईएएस आईपीएस अपनी सेवा दे रहे हैं।श्री सिन्हा ने कहा कि झारखंड क्षेत्र के पब्लिक स्कूल निदेशक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्री जे.पी .शूर साहब के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में डी.ए.वी. स्कूल प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर अग्रसर हैं। आपके नेतृत्व में केवल झारखंड ही नहीं पूरे देश में डी.ए.वी. विद्यालयों की संख्या बढ़ रही है।एवं आर्य समाज का प्रचार,प्रसार हो रहा है।उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर के बच्चे अत्यंत प्रतिभावान व होनहार हैं।आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को निखारने की जिसमें एम.के.डी.ए.वी पब्लिक स्कूल अपनी पूरी शक्ति से लगा हुआ है। कोरोना महामारी काल की चर्चा करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि इस अवधि में बच्चों की बौद्धिक प्रतिभा कुंद हो गई थी।किंतु ईश्वर कृपा से अब विद्यालयों के खुलने के कारण अब शिक्षक उनके अंदर प्रतिभा विकास करने में सक्षम होंगे।इस अवधि में बच्चे शारीरिक रूप से भी कमजोर हुए हैं।उन्होंने शारीरिक शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों से प्रतिदिन कोई न कोई शारीरिक क्रिया,योग,अभ्यास अवश्य करवाएं।उन्होंने बच्चों के स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना किया।उन्होंने कक्षा,कक्षो एवं नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया।एवं उचित दिशा निर्देश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.एन. खान ने क्षेत्रीय अधिकारी महोदय के विद्यालय आगमन एवं अपना बहुमूल्य समय देने हेतु उनका आभार व्यक्त किया।प्राचार्य ने कहा कि सिन्हा जी एक प्रसिद्ध शिक्षाविद ,सुधारक,प्रखर वक्ता, अन्वेषक एवं कुशल मार्गदर्शक हैं।महात्मा नारायण दास ग्रोवर के सच्चे अनुयायी होने के कारण आप ग्रोवर साहब की अमर कृति डी.ए.वी विद्यालयों के शैक्षिक एवं संरचनात्मक विकास में अहर्निश लगे हुए हैं।आपके मार्गदर्शन में जोन एफ के सभी दस विद्यालयों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है।ऑनलाइन शिक्षण के समय आपका मार्गदर्शन एवं उचित निर्देशण के फल स्वरुप सभी विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम अच्छे रहें।इनके क्यू.पी.आई में निरंतर सुधार हुआ। आज सभी विद्यालयों में प्रवेश चाहने वालों की लंबी कतार लगी है। जो हमें सभी शिक्षकों कर्मचारियो के लिए सुखद है। आप के निर्देशन में शिक्षा में गुणात्मक विकास के साथ ही सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उनके समस्त लाभ उचित समय पर प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल पुनदाग रांची के प्राचार्य एस .के .मिश्रा, विद्यालय के शिक्षक ,कर्मचारी एवं हजारों विद्यार्थी उपस्थित थे।