विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद ने पृथ्वी की रक्षा के लिए वृक्षों पर बांधा रक्षासूत्र

झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण पलामू का बढ़ रहा है तापमान : कौशल
मेदिनीनगर: छतरपुर अनुमंडल के पंचायत हुलसम के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण धर्म पर  आयोजित का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह  पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल् किशोर जायसवाल ने पलामू में बढ़ते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं है।जब पलामू के लोग  खुद पलामू छोड़कर भागने पर विवश  हो जाएंगे। उन्होंने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ सफेद कर्नाटक का चंदन,भूटान के सिंदूर, पीपल, और थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम के पौधा लगाया।उपस्थित ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को पर्यावरण धर्म के पाठ भी पढाया। पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि एक तो पलामू से कर्क रेखा गुजरने के कारण पलामू पहले से ही ब्लैक शैडो जोन है। दूसरा वनों के कटने से पत्थर, पहाड़ नंगे होने के कारण पलामू में प्रचंड गर्मी का सुनामी आया है।यही कारण है कि पलामू देश का नंबर वन तापमान वाले जिला हो गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की लापरवाही के कारण ही राज्य में गर्मी का तापमान बढ़ रहा है।पंचायत डाली  के निवर्तमान मुखिया सह छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद के भावी उम्मीदवार अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रचंड गर्मी से जान बचाने के लिए लोग पर्यावरण धर्म को अपनाये।
डाली के निवर्तमान उप मुखिया अफजाल अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार डाली बाजार में पर्यावरणविद कौशल किशोर द्वारा पार्क लगाए गए है।उसी तरह सरकार प्रत्येक गांव में पार्क लगाएं।बसीर अंसारी ने कहा कि लु से जान बचाने के लिए सैकड़ों लोग डाली के पार्क में पड़े रहते हैं।शिवनाथ राम ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जंगल में पानी के अभाव के कारण जंगली जानवर गांव में आ रहे हैं।
इस कार्यक्रम में दीपक प्रसाद गुप्ता,धीरज सिंह, कृष्णा यादव, सुभाष गुप्ता, मोती शाव, अमरेंद्र कुमार,जय नंदन सिंह, रमेश सिंह, पंकज सिंह, पंकज विश्वकर्मा, गुलाम गौस, जुबेर अंसारी, अनवर अंसारी, मुस्ताक अंसारी, करीम अंसारी,चंद्रकला देवी, राजपतिया देवी, जसोदा देवी, सरस्वती देवी, दिनेश्वर सिंह, पूरन सिंह, परीखा सिंह, महावीर सिंह,ने अपना  विचार व्यक्त किया इस अवसर पर भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी ग्रामीण उपस्थित थे।