Breaking News

नौडीहा बाजार प्रखंड में भाकपा ने की बैठक

मेदिनीनगर:भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम बारा में कार्यकर्ताओं की बैठक कामरेड अलबेला प्रजापति की अध्यक्षता में किया। बैठक में राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह एवं पलामू जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए सूर्यपत सिंह ने कहा कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी आजादी से पहले देश की आजादी के लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।और देश में किसान ,मजदूरों का राज कायम करने के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी की स्थापना हुआ लेकिन मोदी राज मेंभाजपा-आर एस एस के लोग द्वारा हिन्दू ,मुस्लिम को आपस में लड़ाने के लिए समाज में सम्प्रदायीक जहर घोलने का काम किया जा है।और केन्द्र सरकार किसान,मजदूरों को कारपोरेट घरानों का गुलाम बनाने में लगी हुई है।ऐसी परिस्थिति में आज कम्यूनिस्ट पार्टी की प्रासंगिकता बड़ गई है।जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि नौडीहा बाजार अंचल इलाके में पानी की किल्लत का सामना किसानों को इस भीषण गर्मी में करना पड़ रहा है।किसानों को इस इलाके में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। लेकिन भाजपा के विधायक एवं सांसद को आम जनता पर कोई ध्यान नहीं है। दूसरी ओर वहीं नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव बड़े लोगों का काम पैरवी के बल पर करते हैं। और उन्हीं लोगों के दबाव पर दलितों पर अत्याचार करते हैं।जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है। बैठक में शीतल साहब, रामदास राम, चरितर साव, सोमेश्वर साव, सुनील कुमार, चंद्रदेव राम, दरोगा साव, ननकू साहू, सीताराम प्रजापति, शीतल साहू, पलवल प्रजापति सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से अलख देव राम को शाखा सचिव, दशरथ कुमार एवं सीताराम प्रजापति को सहायक सचिव बनाया गया।