दुर्गा सोरेन सेना के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने किया पतरातू प्रखंड का दौरा

संगठन को मजबूत बनाने का करें प्रयास : बिरसा हांसदा

पतरातू (रामगढ़) : दुर्गा सोरेन सेना के मुख्य पर्यवेक्षक बिरसा हांसदा पतरातू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा सोरेन सेना के जिला सचिव सह जिला प्रवक्ता नंदकिशोर मुंडा के आवास बलकुदरा बस्ती के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर  संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई। इसके उपरांत लबगा पंचायत के रसदा में जिला श उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर के साथ स्थानीय लोगों से मुलाकात कर संगठन से संबंधित मजबूत करने हेतु गहन विचार मंथन किया गया। अवसर पर बिरसा हांसदा ने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने और जनसमस्याओं के लिए पहल करने का आव्हान किया। दौरे में केंद्रीय कमेटी के महासचिव सदानंद सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान, जिलाध्यक्ष हसीबुल अंसारी, जिला महासचिव अकाश कुमार राम, शंकर टुडू, गुलाम रसूल सहित अन्य शामिल रहे।