असंतुलित कार पुल से नीचे गिरी, चार गंभीर

बरकाकाना (रामगढ़) : ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर हेहल के निकट बुधवार को एक असंतुलित कार चैनगड्डा पुल से नीचे जा गिरी। जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार Renault kwid कार जेएच 24 डी 4402 कार पर सवार रजत कुमार, कन्हैया यादव, सुजीत यादव और सोनू राय रामगढ़ से भदानीनगर की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में दानिश पेट्रोल पंप के निकट चैनगड्डा पुल पर अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी।चारों युवकों को काफी चोंटे आई है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल सुजीत यादव की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया है।