Breaking News

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर उतरे मैदान में

गोला में किया जिला परिषद सदस्यों के उम्मीदवारों की घोषणा

गोला(रामगढ़)। गिरिडीह सांसद और आजसू नेता चंद्रप्रकाश चौधरी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रामगढ़ में कमर कसकर उतर गए हैं। रामगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं को टाइट करने लगे हैं। पूरे जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जोरदार ढंग से लड़ने की तैयारी चंद्र प्रकाश चौधरी ने शुरू कर दी है। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड में आजसू पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गया है।

गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में चुनाव की तैयारी जोर पकड़ लिया है। सोमवार को मठवाटांड़ स्थित दामोदर रेस्टोरेंट में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप साव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक महतो ने किया। बैठक में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ विस क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव में ही हमसब को वोट डालना है। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव के किसी भी पद पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे। ताकि आजसू समर्थक की जीत पक्की हो सके। गोला प्रखंड में 21 मुखिया, 30 पंचायत समिति सदस्य और तीन जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होना तय है। सभी पदों पर आजसू अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेगी। सांसद की मौजूदगी में गोला पूर्वी क्षेत्र में उषा देवी पति कपिलदेव मुंडा, मध्य क्षेत्र के लिए प्रमुख जलेश्वर महतो पिता ननकु महतो और पश्चिमी क्षेत्र के लिए सरस्वती देवी पति विनोद कुमार बेदिया के नाम की घोषणा की गई।

हालांकि चुनाव बिना राजनीतिक दल के सिंबल पर हो रहा है। बैठक में सांसद ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हर हाल में जीत दिलाने की शपथ लिया। मौके पर दिनेश कुमार महतो, अंगद महतो, नित्यानंद महतो, मुकेश महतो, गोपाल बेदिया, प्रमेश्वर बेदिया सहित दर्जनों उपस्थित थे।