मेदिनीनगर: सांसद बी डी राम शहर के इंजीनियरिंग रोड में इस्थित महावीर वस्त्रालय के घर पर जा कर मिले।स्वर्गीय सागर सिंघानिया के12वर्षीय पुत्र बैभव की मौत सड़क दुर्घटना के हो गई थी।उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। सांसद ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दर्दनाक घटना है। इस दुख की घड़ी में हम सभी मृतक के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही सांसद ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एवं कहा कि मृतक काफी होनहार बालक था। उनके आकस्मिक निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे समाज को भी क्षति पहुंची है। स्वर्गीय सागर सिंघानिया के दोनों पुत्र मां के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।बड़ा पुत्र साइकिल से तथा छोटा पुत्र मां के साथ था। इसी बीच फायर बिग्रेड का एक वाहन कचहरी चौक से गुजरा और साइकिल चला रहे हैं 12 वर्षीय वैभव सिंघानिया को अपनी चपेट में ले लिया। और बच्चे का सिर कुचल दिया। जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। पिछले साल ही उसके पिता सागर सिंघानिया की छत से गिरने से मौत हो गई थी।सांसद के साथ बिजय ओझा, सनटू सिंह,छोटु सिन्हा, एवं राजा सिंघानिया, बद्री सिंघानिया उपस्थित थे।