मेदिनीनगर: भाजपा जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने प्रफुल्ल सिंह को जिला मीडिया सेल, जिला सोशल मीडिया सेल एवं जिला आईटी सेल का प्रभारी बनाया गया है।इसके साथ उन्हें पिपरा मंडल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने प्रफुल्ल सिंह के साथ नवनियुक्त सभी प्रभारियों को भी बधाई दिया।कहा कि प्रभारियों की नियुक्ति के बाद जिले के सभी मोर्चों एवं मंडलों द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की गति में तेजी आएगी। जिससे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति जनता के बीच बढ़ेगी। कार्यकर्ता पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर जन सेवा में लगे हुए हैं। और आगे भी जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर, एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान होगी।