विधायक ममता देवी ने मंडा पूजा का किया उद्घाटन
गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत अंतर्गत मुरूडीह में मंडा पूजा में मुख्य अतिथि के रुप में रामगढ विधानसभा की विधायक ममता देवी शामिल हुई।
छउ नृत्य कार्यक्रम का फीता काटकर किया उद्घाटन किया।साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरे ग्राम वासियों को मंडा पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी l विधायक ममता देवी ने कहा मंडा पर्व हमारे पूर्वजों द्वारा बरसो से मनाया जाने वाला त्यौहार है। साथ ही यह काफी लोकप्रिय पर्व है । यह पर्व त्यौहार ही हमें अपने संस्कृति से जुड़े रखता है । हमारी संस्कृति हमारी झारखंड की पहचान इसलिए हमें संकल्प लेना चाहिए जो भी पर्व त्यौहार हमारे पूर्वजों के द्वारा मनाया गया है। उसे हम लोग आगे भी आने वाले पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखने का संकल्प देना चाहिए ताकि आने वाला पीढ़ी भी हमारे पहचान और संस्कृति से अछूता ना रहे।
विधायक ममता देवी ने कहा कि मंडा पर्व काफी आस्था का पर्व है। इसमें हमारे सैकड़ों भक्त कहीं सात दिन तो कहीं नौ दिन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर पूजा को संपन्न करते हैं। साथ ही बोनस झूला एवं दहकते अंगारों में नंगे पांव चलकर भक्ति के आस्था को प्रकट करते हैं जो सिद्ध करता है। आज भी देवी देवताओं की शक्ति हम पर बनी हुई है l मौके पर पोखन महतो शंकर दयाल महतो वीरेंद्र महतो अशेशर महतो लाल मोहन महतो संजीत महतो संजीव गुप्ता मंटू महतो शंकर महतो लंबोदर महतो प्रमोद महतो राहुल महतो मूलचंद महतो गुरुदेव महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।