Breaking News

हॉस्पिटल में इलाजरत सरोज से मुलाकात की आर्थिक सहयोग किया

बड़कागांव संवाददाता

चैती दुर्गा पूजा के लिए बेलपत्र तोड़ने के दौरान पेड़ से गिर जाने के कारण बड़कागांव निवासी अत्यंत निर्धन सरोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गया था । पैर टूट गया तथा सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिससे पिछले कई दिनों से रांची मां प्यारी अस्पताल में इलाजरत है। जिससे इलाज में अब तक लाख रुपये से ज्यादा खर्च में हो गए। इलाज अभी इलाज जारी है। सरोज महतो आर्थिक रूप से कमजोर है। जिससे इलाज में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना कि जानकारी मिलने के बाद बड़कागांव कौलेश्वर साव ने अस्पताल जाकर मिला तथा हाल चाल प्राप्त किया। तथा इलाज के लिए आर्थिक सहयोग किया। वहीं श्री साव ने लोगों से कहा कि सरोज महतो की इलाज में लोगों को सहयोग के लिए आगे आने कि आवश्यकता है। सहयोग राशि दीपक कुमार 6202512158 फ़ोन पे नं. पर सहयोग करें।