भाजपा गोला मंडल ने ठाकुरबाड़ी मंदिर में की बैठक

गोला (रामगढ़): रजरप्पा चौक स्थित ठाकुरबाड़ी में भाजपा गोला मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष बबलू साव की अध्यक्षता और जितेंद्र साहू के संचालन में हुई। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबन गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  बैठक में उन्होंने कहा की गोला मंडल के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति होना सुनिश्चित हुआ है। इसके लिए गोला मंडल के शक्ति केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। जिसके तहत पहले जोन के प्रभारी रामकुमार नायक, मुन्ना नायक दुसरा जोनके प्रभारी रवि हाजरा, सुरज वर्मा और  तीसरा जोन के प्रभारी जितेंद्र साहू और मनोज पोद्दार को बनाया गया है। बबन गुप्ता ने कहा कि गोला मंडल एक सशक्त मंडल है। आज की इस बैठक में साबित हुआ इतने भीषण गर्मी में भी दूरदराज से कार्यकर्ता लोग आए। इसके लिए गोला मंडल के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और हम आशा करते हैं इसी तरह गोला मंडल संगठन में आगे भी इसी तरह काम करते रहें। बैठक में एहसान उल हक, अर्जुन प्रसाद, विकास मणि पाठक, बलदेव सिंह, सुलेखा देवी, संतोष साव, जीत लाल मुंडा, मुन्ना नायक, मुरली महतो, झूलन महथा, अनिल कुमार, प्रमोद रजवार, सुरज वर्मा धनेश्वर मरांडी सहित अन्य शामिल रहे।