गोला के ऊपरबरगा में मंडा पूजा का आयोजन

विधायक ममता देवी ने किया विधिवत रूप से उद्घाटन

गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड के उपरबरगा पंचायत अन्तर्गत उपरबरगा मे मंडा पूजा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक ममता देवी शामिल हुई। विधायक ममता देवी ने छउ नृत्य कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया है। साथ ही विधायक ममता देवी ने पूरे ग्रामवासियोंं को मंडा पूजा की बधाई एवं शुभकामना दी ।

विधायक ममता देवी ने कहा छउ नृत्य झारखंड का लोकप्रिय पर्व है। साथ ही यह पर्व हमे अपनी सांस्कृति से जोडे रखता इस लिए हम सबों का दायित्व है इस पर्व बचाते हुए आने वाले पीढ़ी को इससे जोडे रखना।

मौके पर उपरबरगा मुखिया जयपाल सिंह मुण्डा बलराम थानेदार उर्फ बलु थानेदार बजरंग महतो सुधीर दास बाबा अशोक थानेदार प्रदीप थानेदार अनुप थानेदार पंकज मंडल मनोज कोटवार दिलीप महतो दिनेश महतो जितेंद्र कुमार करमचंद करमाली जयंत महली शंकर महतो रिदय महतो गौरीशंकर महतो टिपू महतो अर्जुन महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।