Breaking News

पलामू जिला युवा कांग्रेस ने की बैठक 

मेदिनीनगर: होटल त्रिपाठी इंटरनेशनल में पलामू जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संगठन की नव नियुक्त ज़िला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कृतिका त्रिपाठी की अध्यक्षता में की गई।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री के एन तिरपाठी एवं आई सी सी के सदस्य चन्द्रशेखर शुक्ला ने भाग लिया।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के हर संघर्ष में वह साथ खड़े रहने को प्रतिबद्ध हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परवेज अली उर्फ मुन्ना खान ने किया। श्रीमती त्रिपाठी ने संगठन की मज़बूती एवम संगठन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर बल दिया।जिस पर जिला इकाई ने सहमति जतायी। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह, डालटनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांश प्रताप सिंह, छत्तरपुर अध्यक्ष नीतीश कुमार, विश्रामपुर अध्यक्ष गुलाम नबी, हुसैनाबाद अध्यक्ष साकेत सिंह, तथा सैकड़ों युवा उपस्थित थे।