रामगढ़ जिला कमेटी की हुई घोषणा
अध्यक्ष हसीबुल अंसारी बनाए गए
रामगढ़। आज16 अप्रैल को दुर्गा सोरेन सेना की बैठक प्रधान कार्यालय रामगढ़ में हुई। इस बैठक का अध्यक्षता हसीबुल अंसारी ने किया। संचालन नंदकिशोर मुंडा के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि बिरसा हांसदा केंद्रीय मुख्य पर्यवेक्षक, केंद्रीय महासचिव सदानंद सिंह केंद्रीय उपाध्यक्ष, फिरोज खान और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सुभाष सिंह, केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश बेदिया की उपस्थित में हुई।
दुर्गा सोरेन सेना जिला कमेटी की घोषणा की गई। जिसमे रामगढ़ जिला अध्यक्ष हसीबुल अंसारी,उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, इमरान अंसारी, सुक्कु मांझी महासचिव आकाश कुमार राम, मोहम्मद आजम खान,सचिव नंदकिशोर मुंडा,विश्वनाथ सोरेन,निरंजन समीर डे, कोषाध्यक्ष सलीम अंसारी, प्रवक्ता हारून रशीद, हीरालाल मुर्मू का मनोनयन हुआ ।
बैठक में दुर्गा सोरेन सेना का उद्देश्यों को बताया गया। सरकार के जितना भी गरीबों के लिए योजना चल रहा है। उससे धरातल पर उतारने का प्रस्ताव पारित किया गया और दलाल एवम बिचौलिया के माध्यम से भ्रष्टाचार बढ़ावा दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ में दुर्गा सोरेन सेना लड़ाई लड़ाई। लगातार बड़े-बड़े मल्टीनेशनल कंपनियों के द्वारा जंगलों को नदी नालों को उजाड़ा जा रहा है। जिससे पर्यावरण पूरे तरह से नस्ट हो रहा है। दूसरे तरफ से प्रदूषण भी फैल रहा है। इस बैठक में विजय सोरेन, रमेश मुंडा, शिवाजी टूडू, अरविंद कुमार, इमरान अंसारी, महावीर बेदिया, विनोद मरांडी उपस्थित थे।