बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत ग्राम सोनबरसा गांव में अंबेडकर युवा क्लब के द्वारा अंबेडकर चौक सोनवरसा में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का आदम कद प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष कुलेश्वर राम एवं संचालन दिनेश कुमार रवि एंव संजय राम के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा गुरुवार रात 9 बजे बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। विधायक ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके विचारों को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तभी देश का संपूर्ण विकास संभव है। इनके द्वारा बनाए गए संविधान पूरे विश्व में सबसे बड़ीसंविधान है जिस पर हम भारतीयों को गर्व है । अनावरण पूर्व ग्रामीणों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय कुमार महतो ,रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम, महासचिव कृष्णा राम, पूजा समिति के संयोजक अनुज कुमार ,अध्यक्ष कुलेश्वर राम , सचिव नेम धारी राम , मंच संचालन दिनेश कुमार रवि ,संजय कुमार दास, सांसद प्रतिनिधि रामपति राम, इंद्रदेव प्रियदर्शी, कौलेश्वर साव, कैलाश साव, पदूम साव, राजा करमाली, कोषाध्यक्ष अनिल राम ,उपाध्यक्ष आलोक कुमार ,अभय कुमार, राजू कुमार दास, उप सचिव विजेंद्र कुमार दास, मुरली राम ,बालेश्वर राम, संरक्षक निर्मल राम , अंतू राम, करण राम ,मनोरंजन मंत्री सदन कुमार, बबलू कुमार ,मनीष कुमार , रवि परमेश्वर कुमार ,राजेंद्र कुमार ,मिडिया प्रभारी मनोज कुमार रवि ,अमन कुमार ,राजेश कुमार, रिंकू कुमार, पूजा प्रवक्ता लखन राम ,राम लाल राम, मोहन कुमार, मोहन कुमार, जिरोध राम ,, देवराज राम ,निवास राम , दर्शन कुमार, विनोद राम ,अक्षय कुमार, अजय कुमार, रामस्वरूप कुमार ,धनेश्वर कुमार, प्रवीण कुमार, प्रमोद राम , विकास कुमार ,बबलू राम, सुभाष कुमार के अलावा कई लोग उपस्थित थे