उरीमारी : अंंबेडकर भवन सयाल के प्रांगण में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती को मनाई गई।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल बरका सयाल महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अर्चना देवी, जिला परिषद सदस्य संजीव बेदिया, सयाल उत्तरी पंचायत समिति सदस्य वसीम राजा, सयाल केके पंचायत मुखिया रीता कुमारी, उप मुखिया उर्मिला देवी,राजू यादव, सतीश सिन्हा, खजांची राम, बृज किशोर राम, मोती सिंह, वासुदेव साव, बच्चन पांडे, अर्जुन सिंह, डॉ जी आर भगत, शंकर प्रसाद, संजय मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, रामविलास यादव, विसर्जन राम, दीप नारायण राम एवं अंबेडकर समिति सयाल के सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण अर्पित कर विधिवत पूजा किया गया। वही मॉडर्न चिल्ड्रन कॉन्वेंट स्कूल, राजकीय मध्य विद्यालय, डॉ अम्बेडकर मध्य विद्यालय, के के सी हाई स्कूल, एम आर एफ पब्लिक स्कूल सयाल की छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें सुस्वागतम गीत पर रिया, अंजलि, सानिया, सुहानी, रानी, अंशु ने नृत्य प्रस्तुत किया। वही आरुषि ने क्यों ना बोले मोहन गीत पर नृत्य, पलक कुमारी और पीहू कुमारी ने 52 गज का दामन गीत पर डांस, राहुल, देव, जीवन, बादल, रतन, विशाल जय हो, गंगा बहती है क्यों पर राखी, कुमकुम, आंचल, पायल, स्नेहा, अंजनी और नंदिनी ने ओ देश मेरे, पीहू और सृष्टि ने चांद वाला मुखड़ा रिकॉर्डिंग डांस, रिया और अलका ने आई लव माई इंडिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सत्येंद्र यादव, कृष्णा साव, विनोद कुमार, इंद्रदेव राम, मोहम्मद इरफान, अनूप कुमार सिंह, प्रभु पासवान, बजरंग राम, संजय शर्मा, सूचित राम, कृष्णा कुमार, योगेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार राम, आर के चौधरी, अमरनाथ पासवान, अरविंद कुमार, सीताराम राम का सराहनीय योगदान रहा।