रामगढ़। आज जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के तत्वाधान में जिला संवाद कार्यक्रम को लेकर एक बैठक होटल यस ग्राउंड के सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमाल शहजदा ने किया।संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जोनल कोऑर्डिनेटर शांतनु मिश्रा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक अजय दुबे, समन्वयक सुरेंद्र सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि अजय दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत रामगढ़ जिले में 18 अप्रैल को जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम किया जाएगा।जिसमें संगठन के प्रतिनिधि गन हिस्सा लेंगे।प्रतिनिधियों से संवाद कर जिले एवं प्रखंड स्तर पर संगठन को सशक्त और मजबूत बनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल करने के लिए जिला के सभी अग्रिम मोर्चा के अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों को दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, सीपी संतन, सागर महतो,बलजीत सिंह बेदी,विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, खोगेंद्र साहू, राजेंद्र चौधरी, के डी मिश्रा, संजय साहू, रामविनय महतो,लक्ष्मण महतो, संतोष सोनी, गणेश प्रसाद अग्रवाल, अनिरुद्ध सिंह,अजीत करमाली, संकेत सुमन, वजाहत उल्लाह, गुलाम अली इत्यादि उपस्थित थे।