Breaking News

राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड में लगातार दुष्कर्म की घट रही घटनाएं

पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल 5 लोगों को लिया हिरासत में

रांची। झारखंड राज्य में पिछले कुछ महीनों से दुष्कर्म की घटनाओं में काफी तेजी आई है। समाज के लगभग सभी वर्गों की महिलाएं और युवतियां इसका शिकार बनी है। राज्य की राजधानी रांची के धुर्वा में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला 15 अप्रैल को सामने आया है। इस कुकृत्य को को छह लोगों ने अंजाम दिया है। हालांकि अपराधियों के चंगुल से भागकर दोनों युवतियां आधी रात थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर छह आरोपितों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तुपुदाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी ननद ने उसे गुरुवार की रात ही वापस भेज दिया। रास्ते में युवती को घर ले जा रहे युवक की नीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। फिर अपने पांच और साथियों को वहां बुला लिया। पांच अन्य अपराधी भी मौके पर पहुंचे और युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया है कि अपराधी उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि तुम अपनी एक और सहेली को फोन कर यहां बुलाओ तब तुम्हें वह छोड़ देंगे। पीड़िता ने डर से अपनी सहेली को भी बुला लिया। इसके बाद सभी छह अपराधियों ने उसके साथ भी सामूहिक दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म के बाद सभी आरोपित दोनों युवतियों को डरा धमका कर वापस चले गए। तब किसी तरह गुरुवार की देर रात दोनों युवतियां थाने पहुंची और पुलिस को मामला बताया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी टीम का गठन किया। आज सुबह होते-होते छह में से पांच अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि एक आरोपित की तलाश पुलिस कर रही है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों युवतियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म मामले में पांच आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। एक की तलाश की जा रही है।