पार्टी ने अरुण सिंह को बनाया झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
रांची। आज रांची प्रेस क्लब में नेशनल पीपुल्स पार्टी(एनपीपी) का प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ।जिसमे जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह को नेशनल पीपुल्स पार्टी झारखण्ड प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर बहुत सारे लोगो ने एनपीपी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से शम्भु शंकर सिंह , उमाशंकर चौहान, संजीव सिंह, सोमनाथ चौहान, समीर खान, रंजीत,नयन महतो,पंकज यादव रंजन सिंह रहे। शम्भु सिंह जी पेशे से बिल्डर हैं और ये बहुत ही बड़े राजनीतिक परिवार से हैं।ये आनंद मोहन जी के कजन हैं।उमाशंकर धनबाद कोयलांचल से हैं। ट्रेड यूनियन से जुड़े हुए हैं । एनपीपी एक राष्ट्रीय पार्टी है और एनपीपी की मेघालय में सरकार है। एनपीपी नार्थ ईस्ट की पहली राष्ट्रीय पार्टी है।इस पार्टी की नींव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा साहब ने किया था। इस पार्टी का जनाधार मेघालय,अरुणाचल , मिजोरम इत्यादि राज्यों में बहुत बड़ा है। जल्दी ही इस पार्टी का विस्तार झारखण्ड के 24 जिलों में किया जाएगा।पार्टी पंचायत चुनाव में भी अपनी सांकेतिक भागीदारी निभाएगी। अपने स्तर पर प्रत्याशी की मदद करेगी।आप सभी साथियों को प्यार आशीर्वाद इसी तरह बना रहे।