Breaking News

जब तक भूखा इंसान रहेगा तब तक देश में तूफान रहेगा : रामेश्वर उरांव

मेदनीनगर: शहर के अंबेडकर पार्क की स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने जयंती के अवसर पर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में जब तक भूखा इंसान रहेगा, तब तक देश में तूफान रहेगा। उन्होंने कहा कि देश आजाद के बाद आर्थिक संकट की स्थिति से गुजर रहा है। देश के गरीब, गुरबा का हाल महंगाई के कारण बुरा हो चुका है।

श्री उरांव ने कहा कि पुरूष वह है जो समय के साथ बदलता है, और महान पुरुष वह है जो समय को बदलता है। आज समय को बदलने का अवसर आ गया है। हम सभी मिलकर इस समय को बदलें। बाबा साहब समय के उपज हैं। उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हम लोगों को समाज को बदलना है। उन्होंने कहा कि आजादी के पूर्व गांधीजी और अंबेडकर जी के बीच में थोड़ी मतभेद थी। वह मतभेद थी सामाजिक बुराइयों को लेकर। अंबेडकर जी ने कहा था की आजादी तो हम ले लेंगे। लेकिन सामाजिक आजादी कैसे लेंगे ।इस पर विचार करने की आवश्यकता है ।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति लोगों की संख्या काफी है। लेकिन इन्हें गरीबी पीछा नहीं छोड़ रहा है। आज गरीबी को दूर करने की आवश्यकता है ।जो लोग नौकरी पेशा में है वे संगठित हैं। लेकिन जो लोग अनपढ़ एवं शिक्षित बेरोजगार हैं वे संगठित नहीं है ।ऐसे लोगों को संगठित करने के लिए नौकरी पेशा वाले लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। तभी जाकर समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। मंत्री श्री उरांव ने कहा कि झारखंड की जनता को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार ने हरा कार्ड योजना को लागू कर सभी वंचित परिवार को राशन देने का काम कर रही है। ताकि झारखंड में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। उन्होंने कहा कि इस पार्क में एक कमरा बनवाने के लिए मुख्यमंत्री एवं नगर विकास विभाग के सचिव से बात किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए पाकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान में समतामूलक समाज की जो बात कही है। वह आज दिखाई नहीं देता है। इसकी स्थापना के लिए हम सभी को आगे आने की आवश्यकता है ।जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रभात देवी ने कहा कि आज भी अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के बीच में शिक्षा का घोर अभाव है। और इसका मूल कारण है आर्थिक तंगहाली, जिसे दूर करने के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। सभा को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय राम, जेएमएम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। मुख्य रूप से कार्यालय सचिव सुनील कुमार बैठा, गणेश रवि, राजेश रोशन, रामनाथ चंद्रवंशी, शिवनारायण उरांव ,ललन पासवान, वीरेंद्र उराव, आयुष कुमार राज, मुनी राम ,विनोद राम ,समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।