अधिवक्ता संघ ने बाबा साहब की मनायी जयंती

मेदिनीनगर: अधिवक्ता संघ कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई।इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव एवं अधिवक्ता सह भाकपा जिला सचिव ने भीमराव जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और उसके बाद सभी अधिवक्ता गण बारी बारी से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। एवं कैंडल जलाया। मौके पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहे आदि नारा लगाया गया। इस मौके पर रामदेव यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में देश के सभी जाति, वर्ग, संप्रदाय के लोगों को जीने का हक दिया है। इतना ही नहीं कानून में सभी वर्ग के लोगों को अधिकार दिया गया है। जिसके तहत न्यायालय से लोगों को न्याय भी मिल रहा है। रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि देश में समानता का अधिकार लाने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया। और आज उसी संविधान के तहत गरीब, अमीर ,ऊंच-नीच सभी व्यक्तियों का एक ही कानून के तहत कार्य किया जाता है। इस मौके पर अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी, संजय कुमार, गोरख नाथ पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं ने बाबासाहेब के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। और बाबा साहेब के विचारों को साकार करने की बातों को कही।