Breaking News

कांग्रेसियों ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता फॉर्म प्रपत्र जमा किया

रांचीप्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा.राजेश गुप्ता छोटू,विनीता नायक,अभिषेक साहू,संजीत यादव,सोनी नायक,रंजीत महतो ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता फार्म प्रपत्र जमा किया।
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा सदस्यता एक सतत प्रक्रिया है जो सालों भर चलती है,संगठनात्मक चुनाव की घोषणा हो जाने के बाद निर्धारित समय सीमा कल 15 अप्रैल तक जो लोग सदस्यता प्रपत्र जमा करेंगे वही चुनाव की प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा चार महीने तक सदस्यता शिविर लगाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने का काम किया गया है जिससे संगठन मजबूत होगी।
सदस्यता जमा करने के उपरांत कांग्रेस नेता डा.राजेश गुप्ता एवं नेत्री विनीता पाठक नायक ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में देखना चाहते हैं।