Breaking News

खूंटी – सामान्य व्यक्तित्व और उच्च विचार के धनी थे डॉ. मुखर्जी: कड़िया

खूंटी : कांग्रेस, भाजपा सहित राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने दिया श्रद्धांजलि

खूंँटी। जिले के सामाजिक एवं राजनीतिक दलों ने भारत रत्न डॉक्टर प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दौरान पद्मभूषण लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने भारत रत्न डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रपतित्व और राजनैतिक कालक्रम के दौरान उनके सुकृत की गाथा की जानकारी देते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी सभी लोगों के लिए जनप्रिय थे। वे मृदुभाषी होने के साथ एक अनुभवी राजनीतिज्ञ व्यक्ति थे। जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विचार करने वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व हमेशा ही ऊंँचा रहा है।

जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

इधर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय में आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन कर नमन किया गया।पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक गहरा शोक व्यक्त किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय मुखर्जी का पार्टी उठान में एक अहम योगदान रहा है। और इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा ने उनके साथ बिताए गए संस्मरणों को कांग्रेस जनों के बीच रखा। जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि मृदुभाषी और जनप्रिय होने के कारण पार्टी को ऊपर उठाने में उनका अहम भूमिका रही है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्जुन साव, नईमुद्दीन खान , प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील सांगा, विनायक राय, शशिकान्त होरो, सयुम अंसारी, अजय गुप्ता, श्यामकिशोर भगत, पुनीत हेमरोम, अजय कुमार, रवि मिश्रा आदि उपस्थित थे।

ऐसे व्यक्तित्व के धनी का देहांत बहुत ही दुखदाई

इधर झाविमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने उनके देहावसान को अपूरणीय क्षति करार देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के धनी का देहांत बहुत ही दुखदाई है। साथ ही भाजपा की लोगों ने भी शोक संवेदना प्रकट की जिसमें केंद्रीय जनजाति विकास मंत्री अर्जुन मुंडा के जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो, वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष शगुन दास, पूर्व नगर अध्यक्ष मदिराय मुंडा, विनोद सोनी, संतोष जायसवाल, प्रदीप साहू, विष्णु सोनी महावीर राम आदि ने भारत रत्न डॉक्टर मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें नमन किया।

Check Also

पूर्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सुधीर यादव पिक्कू की माता का निधन

🔊 Listen to this 67 वर्षिय सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी …