भुरकुंडा (रामगढ़): भारतीय जनता पार्टी भुरकुंडा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल नायक के आवास पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा और संचालन मंडल उपाध्यक्ष जगतार सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह ने किया ।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि योगेश दांगी जी उपस्थित। मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा है कि कोई भी समाज तभी आगे बढ़ेगा जब उस समाज की महिलाएं शिक्षित बने। वे जीवन भर दलितों, वंचितों,त्रशोषित के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे और समाज में फैले कुरीतियों को संविधान का निमार्ण करके दूर करने का कार्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा भुरकुंडा मंडल उपाध्यक्ष अनिता राय , महामंत्री महेन्द्र सिंह, मंत्री ज्योति सिंह, राजेश गुप्ता, अजय पासवान, कोषाध्यक्ष सुभाष दास एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश टोप्पो, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष देवकुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतन सिंह, जनार्दन सिंह, मनोज नायक, दिनेश राम सहित दर्जनों भाजपाई शामिल रहे ।