लोजपा (रामविलास) ने भुरकुंडा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मना
भुरकुंडा(रामगढ़)। आज 14 अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक के आवास न्यू बैरक भुरकुंडा में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 131 वां जयंती मनाया गया। उनके चित्र पर ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव उपेंद्र गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मीता देवी, जिला वरीय उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला प्रधान महासचिव आशीष गुप्ता उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। जिला प्रधान महासचिव आशीष गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भारतीय बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे वे अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाएं। उन्होंने कहा था कि मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा सिखाता हो। इन्होंने संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान लिखने की भी जिम्मेदारी उठाई। संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।बाबा साहब के विचारों एवं कार्यों से संदेश लेकर अपने भीतर आत्मसात करें। भारत को महान देश बनाने की दिशा में काम करें। जयंती में उपाशी देवी,ज्योति देवी, सोनी देवी, मीरा देवी, सुमन देवी, शारदा देवी, शोभा देवी, मानो देवी,रुनिया देवी, रैमुनी देवी, शांति देवी,टुकनी देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, कुंती देवी,आशा देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी, मालो देवी, गीता देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी, रानी कुमारी, छाया कुमारी, अंजली कुमारी,गुड़िया देवी, सुनैना कुमारी,शोभा कुमारी, मुन्नी देवी,कजरू नायक, अमन नायक, विक्की नायक, राज नायक, महेश रजवार, सुखदेव भुईयां, पवन भुइयां ,उमेश नायक, सरवन कुमार, अनमोल कुमार, छोटू सिंह, मिंटू करमाली, टिंकू करमाली, बलदेव करमाली, वासुदेव करमाली,दीपक, सूरज नायक,सुनील नायक,अशोक नायक, गुड्डू नायक,लालचंद टूरी, महेंद्र राम आदि उपस्थित थे।