संवाददाता
गिद्दी: कोदवे (रोयांग) गाँव में प्राकृतिक पर्व सरहुल पूजा धूमधाम के साथ मनाया गया।पूजा को गांव के पाहन चुरामन गंझू एवं गांव के गोडायत कमलनाथ सिंह के द्वारा विधिवत रुप से पूजा अर्चना की गयी।
समाज सेवी सह भाजपा मंडल महामंत्री गुलचंद महतो ने इस मौके पर कहा कि हमारे गांव की मुख्य पूजा सरहुल है।इस पूजा के उपरान्त गांव में सभी प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत हो जाती है।सरहुल पर्व हमलोगों को पेड़ पौधे की रक्षा करने की सिख देता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहनलाल महतो,हरिनाथ महतो,मिठु महतो,बैजनाथ महतो,देवनारायण महतो,भुनेश्वर महतो,मुखलाल महतो,रोहित महतो,रतन महतो,पिन्टू कुमार, अजय महतो,नागो महतो,रामनाथ महतो,केतर महतो,रामनाथ महतो,शंकर महतो,उपेंद्र कुमार, चुरन महतो,रंजीत कुमार महतो,तापेश्वर महतो,बालदेव महतो,जोधन महतो मुख्य रुप से मौजूद थे।