रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास बुधवार को बूटी मोड़ के निकट स्थित मेडिकल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा के तबीयत खराब के बारे में जानकारी प्राप्त किया। रघुवर दास ने कहा कि खूंटी के पूर्व सांसद, भाजपा के वरिष्ठ नेता, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का कुशलक्षेम जानने आज मेडिका गया।उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।यह देख कर मन को संतोष मिला। ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।