बड़कागांव संवादाता
बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत डॉ भीम राव अंबेडकर समुदाय भवन बड़कागांव में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर के विशेष बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रघुनाथ राम, संचालन पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ने किया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़कागांव में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित में से रविदास महासभा नगर अध्यक्ष रघुनाथ राम, सचिव अजीत राम ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन ,रामपति राम, शंभू रविदास, धर्मेंद्र राम ,धीरंजन राम, गणेश राम, अकाश कुमार ,अविनाश कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।