मेदिनीनगर: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चैनपुर अंचल का सम्मेलन सलतुआ ग्राम में कामरेड शंभू सिंह चेरो की अध्यक्षता में की गई। सम्मेलन में भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने पार्टी का झंडा फहराया और उसके बाद राजा मेदिनीराय के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का उद्घाटन किया। राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि चैनपुर अंचल का सम्मेलन देश में बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच हो रहा है। कम्युनिस्ट पार्टी किसानों और मजदूरों की पार्टी है। लेकिन देश में मोदी के द्वारा किसान मजदूर को अनदेखी कर कारपोरेटो का राज कायम किया जा रहा है।ऐसी परिस्थिति में किसान मजदूर का राज कायम करने के लिए कम्यूनिस्ट पार्टी को मजबूत करना होगा। चैनपुर अंचल में गरीब, दलितों, आदिवासियों की जोत एवं घर ,बारी की भूमि को हड़प्पा जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन और प्रखंड कार्यालय मुक दर्शक बनकर देख रही हैं। जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि चैनपुर अंचल कार्यालय बिचौलियों के माध्यम से चल रहा है। आम जनता का काम रसीद कटवाना, मोटेशन कराने, सरकार के द्वारा लागू योजनाओं को लाभ लेना हो चैनपुर अंचल के पदाधिकारियों को बिना चढ़ावा चढ़ाऐ काम नहीं होता है। गरीबों को दौड़ते -दौड़तै चप्पल टूट जा रहा है। लेकिन उसको देखने वाला कोई नहीं है। कम्युनिस्ट पार्टी चैनपुर अंचल के भ्रष्ट पदाधिकारियों पर भी नकेल कसेगी। स्थानीय विधायक धर्म का चोला ओढ़कर साम्प्रदायिकता को फैलाने का काम कर रहे हैं। गरीबों की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। इस भीषण गर्मी में लगा जल मीनार खराब हो गया है। लेकिन इस ओर किसी को कोई ध्यान नहीं है। सम्मेलन को नगर सचिव सुरेश ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य शमशुद्दीन अंसारी , रामजन्म भूइंया, लाल बहादुर चौधरी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।इसमें बालकिशुन राम, संतोष परहिया, रामकृष्ण चौधरी, मुनेश चौधरी,जीतन उरांव,गीता देवी,मानदेव चौधरी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।