मेदिनीनगर : कुख्यात अपराधकर्मी डब्लू सिंह का भाई गोविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह पुलिस अधीक्षक के समक्ष किया आत्मसमर्पण। इसकी जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा में बताया कि छोटू सिंह अपराध कर्मी कुणाल सिंह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था। जो फरार चल रहा था।
इसके विरोध में न्यायालय द्वारा इश्तेहार निकालकर उसके पैतृक घर फुलॉन्ग में चिपकाया गया था। जिसकी अवधि भी समाप्त हो रही थी। उन्होंने बताया कि छोटू सिंह पूर्व में कई अपराधिक कांडों में जेल जा चुका है। और शस्त्र अधिनियम के केस में सजा भी हुई है। उन्होंने कहा कि कुणाल सिंह हत्याकांड में कुल 16 नामजद अभियुक्त में से 14 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।और डब्लू सिंह अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है।