सांसद जयंत सिन्हा ने पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण

मांडू(रामगढ़)। आज मांडू चट्टी पंचायत मे हजारीबाग सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने पीडीएस दुकान मनोज मोदी के यहां निरीक्षण कर उपस्थित लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा दिए जा रहे मुफ्त अनाज का वितरण लाभुकों के बीच किया।
साथ ही औषधि किड का भी वितरण निम्न लाभुक कर्मी देवी, आशा देवी, योगेंद्र गुप्ता, पूजा देवी, हाफिज आलम के बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, जिला महामंत्री खिरोधर साहू, प्रखंड अध्यक्ष लोकेश सिंह,प्रखंड उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा विपिन गुप्ता, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दीपक कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता,सुधान सिंह,मुकेश कुमार,राजेंद्र प्रजापति, बीना देवी, खेमलाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।