इमरजेंसी सेवा में डॉक्टर गायब पाये, विधायक भड़क उठे कहा मरीजों का तत्काल इलाज शुरू करें
मेदिनीनगर: विधायक आलोक चौरसिया मेदिनीराय मेडिकल कॉलेजअस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी काउंटर पर डॉक्टरों को गायब पाए जाने पर विधायक ने भड़क उठे।कहा कि अस्पताल में गरीब लाचार लोग ही पहुंचते हैं। यदि उनके साथ डॉक्टरों का यही हाल रहेगा तो मरीजों के जिंदगी का क्या होगा। उन्होंने सिविल सर्जन एवं प्रबंधन से कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही पर तत्काल लगाम लगाएं। अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल लेते हुए मरीजों को हो रही परेशानियों से भी रुबरु हुए।उन्होंने अस्पताल प्रबंधक को सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने को कहा।अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों का तत्काल इलाज शुरू करें। और कोशिश करें की सदर अस्पताल में ही मरीज स्वास्थ्य होकर घर लौटे। उसे इलाज कराने के लिए बाहर जाने की जरूरत न पड़े।उन्होंने कहा कि गम्भीर मरीजों और अन्य नॉर्मल मरीजों को बेवजह रेफर करने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई किया जाये।यह देखना प्रबन्धन का काम है।वे वैक्सीनेशन सेंटर एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता का भी जायजा लिया। एवं कोविड-19 का वैक्सीन लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि कोविड-19 का दो डोज लेने के बाद बूस्टर डोज भी लेना जरूरी है ।मरीजों को मिलने वाले भोजन की भी जानकारी लिया। साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन देने की बात कही। वहीं अस्पताल परिसर को साफ सुथरा रखने एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुबिधा को देने को कहा। मरीजों के लिए स्वच्छ वातावरण बेहद जरूरी है। अस्पताल परिसर के साफ सुथरा नहीं रहने से मरीजों के साथ साथ उनके परिजनों को भी काफी परेशानी होती है।औचक निरीक्षण में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि ट्विंकल गुप्ता ,पंकज जयसवाल, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ,ज्ञानधन चौरसिया ,नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ,उपाध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ,दीपक सिन्हा, नगर महामंत्री किशन मखारिया ,एवं दीपक सिंह, गुड्डू बर्मन, छोटू त्रिपाठी ,विकास सिंह एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।